📰 पूरी खबर:
सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण पूरा होने से पहले ही एक कंटेनर ट्रक नाली में धंस गया, जिससे गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
पीलीकरार क्षेत्र में शुक्ला कंपनी द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य की स्थिति खराब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया और अधिकारियों ने भी उचित निरीक्षण नहीं किया।
निर्माणाधीन नाली में कंटेनर धंसने की घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जनता के पैसे से हो रहे निर्माण कार्य की जवाबदेही कौन लेगा? और क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी? यह आने वाला समय बताएगा।