📰 पूरी खबर:
सोनकच्छ सिविल अस्पताल इन दिनों विवादों के केंद्र में है। प्रसूता महिलाओं से डिलीवरी के नाम पर कथित अवैध वसूली की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके चलते वार्ड बॉय प्रियंका चौहान को तत्काल निलंबित कर दिया गया।
लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। अस्पताल में शासकीय आदेश को लेकर हुए विवाद के दौरान नर्सिंग ऑफिसर पर दस्तावेज फाड़ने और आत्मघाती कदम उठाने के आरोप लगे। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV वीडियो भी वायरल हो गया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स स्वयं सोनकच्छ पहुंचीं और डॉक्टरों, नर्सों व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
जांच के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए नर्सिंग ऑफिसर सीमा वर्मा को भौंरासा भेज दिया गया, जबकि महेन्द्र शर्मा को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेज दिया गया।
एक ही अस्पताल में अवैध वसूली, दस्तावेज फाड़ने का विवाद और वायरल CCTV ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर विभागीय जांच रिपोर्ट पर टिकी है।