📰 पूरी खबर:

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सलसलाई क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज हवाओं के चलते एक विशालकाय इमली का पेड़ अचानक बुडलाय-सलसलाई मुख्य मार्ग पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक ऑटो पेड़ की चपेट में आ गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय ऑटो में सवारियां मौजूद थीं, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई, जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच जीवन सिंह परमार मौके पर पहुंचे और तत्काल जेसीबी मशीन बुलवाकर पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को दोबारा यातायात के लिए सुचारू किया गया।

संवाददाता: किशोर नाथ राजगुरु
लोकेशन: शाजापुर, मध्य प्रदेश
मो.: 98939 04117