📰 पूरी खबर:

विदिशा के लटेरी में एक निजी मकान में निर्माण कार्य के दौरान अचानक दीवार गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए हादसे में कल्लू, कमलेश और हल्के राम गंभीर रूप से घायल हो गये

जानकारी के अनुसार तीनों मजदूर नन्नूलाल कुशवाहा के मकान में काम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया क्योंकि लटेरी में आज बहुत तेज बारिश हो रही थी ऐसी स्थिति में अस्पताल भी पानी पानी हो रहा था अस्पताल में में घुटने तक पानी भरा हुआ था जो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़ा करता है प्राथमिक उपचार के बाद तीनों मजदूरों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया
घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।