📰 पूरी खबर:
उज्जैन कुंभ सिंहस्थ-2028 महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सफल बनाने के लिये पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अनूपपुर में दिनंक 08.06.2026 से आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आज दिनांक 13.06.2026 को पुलिस लाइन में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (वि.स.बल) एवं होमगार्ड के कुल 34 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए।
समापन अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगनाथ मरकाम उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में अनुशासन, सेवा भावना, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।उन्होंने सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय के महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षकों द्वारा सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, जल बचाव, संचार व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के प्रति व्यवहारिक दक्षता आदि विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के अन्तिम दिन प्राथमिक उपचार एवं CPR की ट्रेनिंग दी गई ।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन पुलिस लाइन अनूपपुर में रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे द्वारा किया गया,कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को भविष्य में प्राप्त प्रशिक्षण का प्रभावी उपयोग कर सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।
34 प्रतिभागी प्रशिक्षण में शामिल हुए।