📰 पूरी खबर:

पन्ना में मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संजय नगायच के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया।

संजय नगायच का पुष्पमालाओं, पुष्पगुच्छ और तुलादान के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में संजय नगायच ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से प्रदेश और देश में विकास एवं जनकल्याण की योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। उन्होंने किसानों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराने और वेयरहाउसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने की बात कही।

कार्यक्रम में विधायक राजेश वर्मा, मानवेंद्र सिंह, रविराज यादव, राम अवतार पाठक, संतोष यादव सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।