📰 पूरी खबर:
पन्ना! प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसोईयो/माताओ का कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पवई द्वारा किया गया है। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न स्कूलों/ग्रामो के रसोईयो/माताओ को भाग लेने हेतु विकासखंड स्रोत समन्वयक पवई और विकासखंड मिशन प्रबंधक आजीविका मिशन द्वारा अपने अपने माध्यमो से प्रचार प्रसार किया गया। इस कार्यक्रम में 32 प्रतिभागियों द्वारा अपने बनाये हुए व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।खाने की गुणवत्ता का निरीक्षण और मूल्यांकन गठित समिति द्वारा किया गया। शामिल प्रतिभागियों में से बेस्ट कुक के चयन के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ (सांत्वना ) श्रेणी में ग्रेडिंग की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहिनी आनंद मिश्रा अध्यक्ष जनपद पंचायत पवई उपस्थित रही। साथ ही पार्षद देवी खटीक और कृष्णा मिश्रा, कमलेश तिवारी जनपद सदस्य एवं भागचंद चौरसिया जनपद सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन लोकनाथ बागरी बीपीओ ,राजेश पटेल बीआरसीसी,दिनकर गर्ग प्रबंधक आजीविका मिशन, अंकित बागरी एडीईओ और विपिन बागरी एडी ईओ द्वारा किया गया।