📰 पूरी खबर:

अनूपपुर //वेद शर्मा// राज्य मंत्री शामिल होंगे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम मे जो इस वर्ष अमरकंटक में आयोजित है, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के फ्यूल बचाने के आवाहन के चलते कार्यक्रम में अपने वाहन से वहां जाने से इनकार किया था क्योंकि अमरकंटक जाने से अनावश्यक ईंधन खर्च होता जो प्रधानमंत्री मोदी जी के आवाहन के विपरीत था।

मेरे उसे सोशल मीडिया पोस्ट पर योग दिवस के जो मुख्य अतिथि है मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल जी ने संज्ञान लिया और मुझे फोन कर कहाँ की कलेक्टर,एसपी सहित हम सब लोग अनूपपुर से एक बस में अमरकंटक जाएंगे जिससे अलग-अलग वाहनों में जाने से ईंधन की जो खर्च है वह बचेगा, अभी उनका कार्यक्रम जारी हुआ उसमें इस बात का उल्लेख है। बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीय श्री दिलीप जी आपके इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं।