नागरिक टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्डकॉल करें और योग से जुड़ें, 14 जून को बनेगा योग का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
अनूपपुर 10 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा हाबिल्ड हैल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ योग से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। नागरिक टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्डकॉल देकर इससे जुड़ सकते हैं। मिस्डकॉल के पश्चात वॉट्सऐप चैटबॉट पर लिंक आएगा। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने वाले सभी प्रतिभागी 14 जून को प्रातः 06ः15 बजे से वॉट्सऐप चैटबॉट पर आई लिंक पर क्लिक कर लॉग इन करेंगे और ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ेंगे। ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ने वाले सभी प्रतिभागियों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का योग सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जिसे वे लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों, युवाओं, वृद्धजनों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ें।
16 जून से 15 अगस्त की अवधि में कलेक्टर ने अवैधानिक मत्स्याखेट, परिवहन, क्रय-विक्रय किया प्रतिबंधित
अनूपपुर 10 जून 2026/ म.प्र. नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 की धारा-3(2) के अंतर्गत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है, इस अवधि में मत्स्याखेट पूर्णतः निषेध किया गया है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने उक्त अवधि में जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में तालाबों, जलाशयों, नदियों एवं नालों में अवैधानिक मत्स्याखेट, परिवहन, क्रय-विक्रय आदि कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। उन्होंने कहा है कि बंद ऋतु की अवधि में अवैधानिक मत्स्याखेट, परिवहन, क्रय-विक्रय आदि कार्य करते पाये जाने पर संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध अधिनियम प्रावधानों एवं शासन निर्देशों के अंतर्गत म.प्र. मत्स्योद्योग अधिनियम 1981 की धारा 5 की उपधारा (5) के तहत उल्लंघनकर्ता को दोषी पाये जाने पर 01 वर्ष का कारावास या 5000 रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों से (01 वर्ष का कारावास एवं 5000 रुपये तक का जुर्माना) दंडित किया जाएगा।












Leave a Reply