संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा जारी ऑनलाइन काउंसलिंग समय-सारणी (वर्ष 2026-27) के अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, पन्ना में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया संचालित है तथा प्रथम चरण के अलॉट्मेंट पश्चात दिनांक 09 जून से 13 जून तक प्रवेश की कार्यवाही प्रचलन में है।
द्वितीय चरण के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 09 जून 2026 से 18 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंदीदा संस्थाओं एवं पाठ्यक्रमों का चयन (Choice Filling) कर सकते हैं। पंजीयन में सुधार (Edit Registration) की सुविधा 19 जून 2026 से 20 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके पश्चात मेरिट सूची जारी होने एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूर्ण की जाएगी।
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना तथा पवई के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच संचालित हैं जिनमें प्रवेश की कार्यवाही की जावेगी इसके अलावा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एवं इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेक्नोलोजी ब्रांच संचालित है।
द्वितीय चरण की काउंसलिंग पश्चात संस्थागत स्तर की काउंसलिंग (CLC) के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश 04 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी संकाय एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर अपने भविष्य को नई दिशा दें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं अथवा सीधे महाविद्यालय से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, पन्ना एवं पवई में प्रवेश हेतू द्वितीय चरण के रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ












Leave a Reply