धार (धामनोद) | ब्यूरो रिपोर्ट
धामनोद नगर के प्रख्यात समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समरसता प्रमुख मोहन दरबार का हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस दुखद समाचार से स्तब्ध रह गया।
मोहन दरबार समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहते थे। वे “तन समर्पित, मन समर्पित” की भावना के साथ समाजहित के कार्यों में निरंतर जुटे रहते थे। उनके सरल, मिलनसार एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के कारण समाज के सभी वर्गों में उनका विशेष सम्मान था।
नर्मदा तट स्थित मुक्तिधाम में उनके अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में नगर के समाजसेवी, व्यापारी, मित्रगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णुजी, राकेश पटेल सहित क्षेत्र के अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
मोहन दरबार का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। नगरवासियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।












Leave a Reply