मंदसौर से इस वक्त की बड़ी खबर… पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने आमजन की शिकायतों के त्वरित और विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से जिला पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई आयोजित की।
जनसुनवाई के दौरान कुल 56 आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं। एसपी ने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी दिनेश प्रजापति सहित कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।












Leave a Reply