R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

रोटरी डायमंड को मिले अनेक अवार्ड!पूर्व अध्यक्ष रोटे. आशीष गर्ग गवर्नर रत्न अवार्ड से सम्मानित।

Spread the love

नीमच। सामाजिक सेवागतियों में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ऑफ़ नीमच डायमंड नें ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 द्वारा आयोजित “आभार अवार्ड सेरेमनी” में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 10 प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड जिसमे डायमंड गार्डन, कवि सम्मेलन, 100% फाउंडेशन गिविंग क्लब, आउटस्टैंडिंग क्लब ऑफ़ द ईयर, ब्रोंज मेंबरशिप चैंपियन अवार्ड, कंसिस्टेंट पब्लिक इमेज प्रोजेक्ट, ट्री प्लांटेशन,ब्लड डोनेशन, नेशनल डे सेलिब्रेशनस,स्पेशल डे सेलिब्रेशन और भी अन्य अनेक अवार्ड अपने नाम किए। यह उपलब्धि क्लब अध्यक्ष रोटे. सौरभ शर्मा के नेतृत्व में रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों, नवाचारपूर्ण परियोजनाओं एवं समाजहित में किए गए उल्लेखनीय योगदान का परिणाम रही। समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटे. आशीष गर्ग को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण एवं रीजनल स्तर पर किए गए प्रभावशाली कार्यों के लिए “आउटस्टैंडिंग रीजनल कोऑर्डिनेटर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें “गवर्नर रत्न अवार्ड” से भी सम्मानित किया गया। यह विशेष सम्मान डिस्ट्रिक्ट के चुनिंदा रोटेरियन्स को रोटरी के प्रति उनके असाधारण योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। सभी सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. सुशील मल्होत्रा, फर्स्ट लेडी रूबी मल्होत्रा, इवेंट चेयरमैन रोटे. मनोज चंडक, डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. गजेन्द्र एस. नारंग, रोटे. धीरेन्द्र दत्ता तथा डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी रोटे. सीए प्रशांत श्रॉफ की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किए गए। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्लब के सभी सदस्यों में हर्ष का वातावरण है। क्लब अध्यक्ष रोटे. सौरभ शर्मा ने इस सफलता का श्रेय क्लब के सभी सदस्यों की टीम भावना, सेवा कार्यों के प्रति समर्पण एवं निरंतर सहयोग को दिया। वहीं रोटे. आशीष गर्ग ने प्राप्त दोनों विशेष सम्मानों को पूरे क्लब परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी सदस्यों, डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।क्लब सचिव आशीष सैनी नें कहा यह उपलब्धि रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *