R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

कायथा में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान, पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

Spread the love

उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र के कायथा स्थित विजडम वैली स्कूल में थाना कायथा पुलिस ने ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उप निरीक्षक गणपत मुजाल्द और पुलिस टीम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। पुलिस ने फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *