R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में 3 सियारों की बेरहमी से हत्या, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास के चलते तीन सियारों की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले का खुलासा आरोपी के मोबाइल से मिले वीडियो के आधार पर हुआ, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, जीवाजीगंज थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी मिथुन पिता राजू को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से तीन सियारों के शिकार और उनकी हत्या के वीडियो बरामद हुए। वीडियो की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने तंत्र-मंत्र से जुड़ी अंधविश्वासी मान्यताओं के कारण सियारों का शिकार कर उनकी हत्या की। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की गैर-जमानती धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास जैसी भ्रांतियों से दूर रहें तथा वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों का शिकार करना गंभीर अपराध है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *