R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

कायथा पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

कायथा। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कायथा पुलिस द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कायथा थाने के उपनिरीक्षक गणपत मुजालदे ने कायथा बस स्टैंड पर उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उन्हें साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

उपनिरीक्षक मुजालदे ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, व्हाट्सएप, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होने वाली ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी या अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें।

उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने पर भी जोर दिया तथा बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान किया। पुलिस ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *