राजगढ़ जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। “सेफ क्लिक अभियान 2.0” के तहत ब्यावरा शहर पुलिस और साइबर टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 लाख 24 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दरअसल, ग्राम आलमपुर निवासी अनिल राजपूत के पास ₹5 का एक नोट था, जिस पर ट्रैक्टर का चित्र बना था। आरोपी ने फेसबुक पर संपर्क कर इस नोट के बदले 17 लाख रुपये दिलाने का झांसा दिया और अलग-अलग बहानों से 3 लाख 65 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।
ठगी का पता चलने पर पीड़ित इतना परेशान हो गया कि आत्महत्या करने निकल पड़ा। लेकिन गांव के बलवंत सिंह सौंधिया ने समय रहते उसे समझाकर बचाया और सीधे थाने लेकर पहुंचे।
पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर राजस्थान के खैरथल-तिजारा निवासी जुबेर खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से नगदी और घटना में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब पूरे साइबर नेटवर्क की जांच में जुटी है।












Leave a Reply