R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

बडनगर SDM धीरेंद्र पाराशर की पहल से सुलझा पानी निकासी विवाद, दोतरु मार्ग का रुका निर्माण कार्य फिर शुरू किसानों ने किया आभार व्यक्त

Spread the love

बड़नगर लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन पलदूना–दोतरु 23 किलोमीटर सड़क पर पानी निकासी को लेकर चल रहा विवाद प्रशासन की पहल से सुलझ गया।ग्राम गुणावद से दोतरु के बीच करीब एक किलोमीटर हिस्से में किसानों के बीच पानी निकासी को लेकर मतभेद होने से सड़क निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम धीरेंद्र पाराशर स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार रूपाली जैन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी देशपांडे तथा निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि शक्ति सिंह भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने विवादित स्थल का निरीक्षण किया और बाद में ग्राम पंचायत भवन में दोनों पक्षों के किसानों से चर्चा की। आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि सड़क के दोनों ओर समान रूप से कच्ची नालियां बनाई जाएंगी, जिससे पानी की उचित निकासी हो सके और किसी भी किसान को नुकसान न पहुंचे।एसडीएम धीरेंद्र पाराशर ने किसानों से अपील की कि वे ठेकेदार और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करें, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूरी हो सके प्रशासन द्वारा त्वरित समाधान किए जाने पर किसानों ने एसडीएम धीरेंद्र पाराशर, तहसीलदार रूपाली जैन सहित प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *