उज्जैन जिले के तराना में पांच दिवसीय श्री गजलक्ष्मी एवं श्री यंत्र प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
वीओ:
नगर के तोलाजी सिद्धक्षेत्र मंदिर में आयोजित इस पांच दिवसीय महोत्सव के समापन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद महेश्वरी धर्मशाला में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी वितरित की गई। पूरे महोत्सव के दौरान वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आयोजन को सफल बनाने में पंडित नवीन नागर, समस्त नागर परिवार एवं सभी श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुए इस महोत्सव में श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।












Leave a Reply