सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मुरम खदान में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बापचा-दोनिया गांव के रहने वाले समर और संतोष, जिनकी उम्र करीब 12 वर्ष बताई जा रही है, ग्राम बागेर स्थित मुरम खदान में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आष्टा सिविल अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।












Leave a Reply