R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

गोपालपुर पुलिस ने 2.1 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

Spread the love

सीहोर जिले के गोपालपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत तथा एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में गोपालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान गोपालपुर निवासी शब्दर पिता हुसैन शाह और देवास जिले के अतवास निवासी सद्दाम पिता बल्ला शाह को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार रुपये कीमत की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कुल 72 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है, ताकि गांजे की सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *