अनूपपुर 23 जून 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 63 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, डिप्टी कलेक्टर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।
ग्राम बम्हनी तहसील अनूपपुर के निवासी अर्चना बैगा ने पात्रतानुसार बैगा आहार योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम कुसियरा तहसील अनूपपुर के निवासी श्री सोनू यादव ने लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं गरीबी रेखा के नीचे राशन कार्ड बनवाए जाने, ग्राम हरद तहसील अनूपपुर की निवासी श्रीमती दामिनी सिंह ने छात्रावास दिलाए जाने, ग्राम पाटन तहसील जैतहरी की निवासी श्रीमती गीता बाई चौधरी ने सीमांकन कराए जाने, जैतहरी वार्ड नंबर-14 के निवासी जीवन लाल चौधरी ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाए जाने, ग्राम कोठारी नंबर-1 तहसील कोतमा के निवासी मुकेश तिवारी ने पशुधन हानि पर सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम सुईडांड तहसील कोतमा के निवासी बाबूलाल ने ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति हेतु सहायता राशि दिलाए जाने, तहसील कोतमा के बरगवां निवासी श्रीमती मुन्नी भरिया ने नक्शा तरमीम कराए जाने तथा नगर परिषद ढोला वार्ड नंबर 2 श्री फगुना कोल ने एसईसीएल की भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा दिलाए जाने हेतु आवेदन दिए।











Leave a Reply