R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

टैलेंट सर्च 2026-27 खेल प्रतिभाओं की पहचान का महाअभियान का 27 जून तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Spread the love

अनूपपुर, 22 जून 2026-अतिरिक्त पुलिस दीक्षा के तथा प्रभारी खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य खेल अकादमियों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टैलेंट सर्च 2026-27 अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 17 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जबकि प्रतिभा चयन प्रक्रिया 27 जून 2026 से आयोजित की जाएगी।

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अनूपपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में 21 खेल विधाओं में प्रतिभा चयन किया जाएगा। इनमें एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, शूटिंग, रोइंग, कयाकिंग-कैनोइंग, ट्रायथलॉन, घुड़सवारी सहित अन्य खेल शामिल हैं।

चयनित खिलाड़ियों को राज्य खेल अकादमियों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा उत्कृष्ट खेल सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी एवं अभिभावक निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल और युवा कल्याण विभाग कार्यालय अनूपपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *