अनूपपुर 23 जून 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जून को मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिक हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।
मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत सामान्य मृत्यु, दुर्घटना में मृत्यु, स्थायी एवं आंशिक दिव्यांगता सहित अन्य पात्र परिस्थितियों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करना तथा उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। राज्य शासन द्वारा समय-समय पर अनुग्रह सहायता राशि का वितरण कर पात्र हितग्राहियों एवं उनके परिवारों को राहत प्रदान की जाती है।











Leave a Reply