R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत पहल के तहत ग्राम पंचायत कोहका का राज्य सलाहकार ने किया निरीक्षण

Spread the love

अनूपपुर 25 जून 2026/ महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत पहल के अंतर्गत राज्य सलाहकार सुश्री निशा बारी परनामी ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत कोहका का भ्रमण कर पंचायत की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पंचायत द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का अवलोकन किया तथा महिला आमसभा में ग्रामीण महिलाओं की समस्याएं एवं सुझाव सुने।

निरीक्षण के दौरान पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) के विकास संकेतकों की समीक्षा की गई तथा पंचायत प्रतिनिधियों को महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण एवं जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आजीविका अमरकंटक कोदो प्रसंस्करण इकाई का भी अवलोकन किया गया, जहां स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे कोदो-कुटकी आधारित उत्पादों की सराहना की गई। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्याएं, स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *