देवास | दिलीप सोलंकी
महाराणा प्रताप की 386वीं जयंती के अवसर पर देवास में क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।
यात्रा के दौरान तेज बारिश होने लगी, लेकिन बारिश भी राजपूत समाज के उत्साह और शौर्य को नहीं रोक सकी। समाज के लोग पूरे जोश और उमंग के साथ यात्रा में शामिल रहे। घोड़ों पर सवार महापुरुषों के स्वरूप, ढोल-ताशों की गूंज और महाराणा प्रताप के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।
शौर्य यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में समाजजन, युवा और महिलाएं यात्रा में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान महाराणा प्रताप के आदर्शों, वीरता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है।












Leave a Reply