R Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव अपडेट्स

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा सप्ताह के तहत लटेरी में जनसुनवाई, विधायक उमाकांत शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Spread the love

विदिशा | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को लटेरी एसडीएम कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में सिरोंज-लटेरी विधायक उमाकांत शर्मा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें वन विभाग, राजस्व विभाग और पटवारियों से संबंधित प्राप्त हुईं। बैठक में केवल 8 विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि अगली जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

इस अवसर पर विधायक उमाकांत शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धारा 370 और 35ए हटाकर उनके सपनों को साकार किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ा।

जनसुनवाई में एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ, मंडल अध्यक्ष गुलाब राजोरिया, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *