अनूपपुर 06 जुलाई 2026 / कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती संजीता भगत के मार्गदर्शन में मिशन वात्सल्य एवं संकल्प-हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (एचईडब्ल्यू) के अंतर्गत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा एवं लैंगिक समानता विषयक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती मंजूषा शर्मा, बाल कल्याण समिति अनूपपुर के अध्यक्ष श्री मोहनलाल पटेल तथा विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने बाल सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य, जेंडर इक्वलिटी, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम-2012, गुड टच-बैड टच, पीसीपीएनडीटी अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (पॉश) अधिनियम, महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं को बाल अधिकारों, महिला सुरक्षा तथा लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की प्राचार्य श्रीमती प्रमिला पांडे, विद्यालय के शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।












Leave a Reply