जब अधिकारी बने चालक: सम्मान के साथ विदाई ने जीत लिया दिल”

Spread the love

संवाददाता -रामबाबू चौहान

राजगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है।
जिला पंचायत राजगढ़ में गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे एक वाहन चालक के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले ने अपने चालक की वर्षों की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण की खुलकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता में हर कर्मचारी की अहम भूमिका होती है और ईमानदारी से सेवा देने वाले हमेशा सम्मान के हकदार होते हैं।

लेकिन इस समारोह की सबसे खास बात तब देखने को मिली, जब सीईओ डॉ. गढ़पाले ने सेवानिवृत्त चालक को अपनी सीट पर बैठाया और खुद वाहन चलाकर उन्हें सम्मानपूर्वक घर तक छोड़ने गए।
यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के लिए भावुक और प्रेरणादायक बन गया।

सेवानिवृत्त चालक ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए जिला पंचायत परिवार का आभार जताया और कहा कि उन्हें हमेशा परिवार जैसा स्नेह मिला।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed