📰 पूरी खबर:
इंदौर जिले के गौतमपुरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पानी की सप्लाई टंकी पर चढ़ गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
जानकारी के अनुसार युवक कन्या शाला स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया था। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम विवाह किया था और पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद युवक को थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पूछताछ के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।