📰 पूरी खबर:
निप्र ( खलघाट ) धार जिले की धरमपुरी जनपद क्षेत्र की आबादी में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ( खलबुजुर्ग ) खलघाट ग्राम पंचायत हे। अति प्राचीन बाबा अमरनाथ मार्ग पर क्षती ग्रस्त गटर बड़े हादसे को खुला निमंत्रण मंदिर मार्ग बहुत ही आवाजाही मार्ग हे बच्चो से लेकर बुजुर्ग महिला पुरुष सभी ईसी मार्ग का उपयोग करते हैं यह रास्ता नर्मदा तट पहुंच मार्ग भी है दो पहिया वाहन से लेकर छोटी कार गाड़ियां भी यही से नर्मदा तट पर पहुंचती हैं मार्ग पर आवाजाही दिन भर बनी रहती है सावन माह में बहुत कावड़ यात्री ईसी मार्ग से होकर गुजरे। वार्ड में रहने वाले आमजन ने गटर के दोनो ओर सावधानी के लिए कुछ पत्थर जमा दिए थे पर गटर का हिस्सा ज्यादा ही टूट चुका है सांकेतिक पत्थर गटर में गिर गए । गटर का हिस्सा बहुत समय से टूट चुका है पर जिम्मेदार ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते अभी तक ग्राम सचिव द्वारा उसको अभी तक ठीक नहीं कराया गया।
ग्राम में ऐसे कही वार्ड हे जहा आमजन नाली,सड़क,के हाल बहुत ही चिंतनीय है। ग्राम सभाओं में भी यह मुद्दे उठाए गए हे आमजनता द्वारा पर अभी तक कोई कार्य योजना वार्डो के लिए नही बन पाई ।
पूरा खलघाट नगर अभी भी स्वच्छ पानी के लिए तरस रहा है। जबकि मध्यप्रदेश सरकार ग्राम पंचायत में नियमित रूप से विकाश कार्यो के सड़क,नाली,स्वच्छता,स्वच्छ पानी के लिए लाखो रुपए देती है। पर खलघाट नगर अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं
आमजन का कहना है जनप्रतिनिधि अपना दायित्व का निर्वाहन करे जिससे नगर की जनता को सर्व सुविधा उपलब्ध हो