खंडवा से राकेश खरका की रिपोर्ट..  

खंडवा /कलेक्टर ऋषब गुप्ता के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी  विनय रंगशाही के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी,आबकारी कंट्रोलर  चंदन सिंह मीणा के नेतृत्व में आबकारी दल के द्वारा दिनांक 27.08.2026 को खंडवा जिले के वृत खंडवा 'स' क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देगावा,गुजरखेड़ी,जूनापानी सक्तापुर,इंधावडी जंगल में नाले किनारे झाड़ियो में दबिश की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में कुल 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 900 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया।उक्त कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915/2000 की धारा 34(1)क,च के तहत कुल 09 प्रकरण कायम किए गए।जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 108000 रूपये है।उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विकास दत्त शर्मा मुख्य आरक्षक देवराम रावत उपस्थित रहे।इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।