📰 पूरी खबर:

शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सलसलाई थाना क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लसुल्डिया मेहा जोड़ मुस्लिम युवक ने महिला को जान से मारने की नियत से डंडे से बेरहमी से पीटा और सड़क पर पटक दिया। वारदात के बाद घायल महिला को गंभीर हालत में देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लसुल्डिया मेहा जोड़ पर रात में कि मार पीट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सकरई की रहने वाली 40 वर्षीय अनीताबाई मालवीय 15 मई 2026 की रात करीब 9 बजे सारंगपुर-अकोदिया रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान लसुल्डिया मेहा जोड़ के पास ग्राम मुडलाय निवासी इब्राहिम खां ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने अचानक डंडे से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
आरोपी इब्राहिम खां ने महिला को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा और उठाकर पक्की सड़क पर पटक दिया। इस जानलेवा हमले में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए देवास के अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थी वही 17 मैं को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई

अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी, बयान लेने में असमर्थ थी पीड़िता

मामले की गंभीरता को देखते हुए सलसलाई थाना प्रभारी निरीक्षक जनकसिंह रावत घायल महिला के बयान दर्ज करने के लिए देवास अमलतास अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, सिर में गंभीर चोटें होने और हालत नाजुक होने के कारण महिला फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं थी और कल रात्रि को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई इसके बाद परिजनों ने सलसलाई थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों की शिकायत और देहाती नालसी के आधार पर सलसलाई थाना पुलिस ने 17 मई की रात 11:46 बजे आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया। पुलिस ने आरोपी इब्राहिम खां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

ज्वेलर्स की दुकान का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जांच तेज

इस पूरे घटनाक्रम में उस समय एक नया मोड़ आया, जब घटना वाले दिन (15 मई) का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया। इस वीडियो में पीड़ित महिला हमले से पहले, अकोदिया बाजार में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर आभूषण देखती हुई नजर आ रही है। इसके बाद वह दुकान से निकलकर एक व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर जाते हुए भी दिखाई दे रही है।
पुलिस अब इस सीसीटीवी फुटेज और बाइक सवार व्यक्ति की कड़ियों को जोड़कर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने बाजार से ही महिला की रेकी करना शुरू किया था या फिर इस हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश या लूटपाट का इरादा था। और जो बाइक सवार महििला को बाइक पर बैठा कर ले जा रहा था वह युवक कौन है