📰 पूरी खबर:

खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार के टेमला में पेयजल संकट से परेशान लोग आक्रोशित हो गए। सोमवार सुबह 8.30 बजे 200 से ज्यादा लोगों ने महिलाओं के साथ गांव से गुजर रहे खरगोन ठीकरी रोड पर खाली बर्तन रख दिए। महिलाओं ने रोड पर गुस्सा जाहिर करते वाहनों को रोक दिया। लगभग एक घंटा हंगामा चला। उनका कहना है कि मजदूरी पर जाए कि खेतों व दूरदराज से पीने का पानी लाएं। लगभग दो घंटा रोड बंद रहा। लोगों ने पंचायत के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्सा जताया। रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर खरगोन जनपद सीईओ और मेनगांव पुलिस मौके पर पहुंची। खरगोन जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने समाजसेवी नितिन पाटीदार के भेजा। उन्होंने लोगों की समस्या को सुनकर फिलहाल पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की समझाइश दी। साथ ही 7 दिन में समस्या हल करने को कहा। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

टेमला में खरगोन के मेल्डेरेश्वर मंदिर स्थित कुंदा नदी से गांव तक पाइपलाइन है। इसके अलावा उद्वहन सिंचाई योजना से पानी की व्यवस्था है। लेकिन पंचायत के खराब प्रबंध के कारण में रोड क्षेत्र के कई इस समय पानी नहीं मिल रहा है। गर्मी के शुरुआती दिनों से लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे है। मजदूर वर्ग के लोग खेतों के कुओं से सिर पर पानी ढोकर ला रहे हैं।