📰 पूरी खबर:
शाजापुर। जिले के मक्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झोकर में एक महिला द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, मृतका रानु पति अर्जुन मंडोर (उम्र 23 वर्ष), निवासी सरकारी अस्पताल के सामने, नई आबादी वार्ड क्रमांक 1 झोकर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।