📰 पूरी खबर:
📍 लोकेशन: शाजापुर, मध्य प्रदेश
🎙️ संवाददाता: किशोर नाथ राजगुरु
📞 9893904117
शाजापुर जिला अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के शौचालय में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामला शाजापुर जिला चिकित्सालय का है। रविवार शाम करीब 7 बजे अस्पताल परिसर में बने शौचालय से तेज बदबू आने पर अस्पताल कर्मचारियों को संदेह हुआ। कर्मचारियों ने जब शौचालय के अंदर जाकर देखा तो वहां एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला।
घटना की सूचना तत्काल अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को शौचालय से बाहर निकलवाया गया।
फिलहाल मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं अस्पताल परिसर में शव मिलने की घटना के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।