📰 पूरी खबर:

खरगोन जिले के कसरावद से बड़ी खबर… पुलिस ने जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कसरावद थाना पुलिस ने वैभव कॉम्प्लेक्स, जय स्तंभ के पास छापा मारकर जुआ-सट्टा गतिविधियों का खुलासा किया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 95 हजार 800 रुपए नकद, 52 ताश पत्ते, सट्टा सामग्री, 5 एंड्रॉइड मोबाइल, 1 कीपेड मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 87 हजार 800 रुपए बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रूहल के मार्गदर्शन में की गई, जबकि टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन ने किया।गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय कसरावद और आसपास के क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं।

फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।