📰 पूरी खबर:

देवास। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर की जुपीटर स्कूटी से अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कमला नगर कॉलोनी बायपास रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रईस शाह निवासी विक्रम नगर इटावा, देवास बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर की जुपीटर स्कूटी बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध हथियारों के स्रोत और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त सामग्री

सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित सोलंकी, राकेश तिवारी, मातादीन, अंतर सिंह परमार, भरत मिलन यादव एवं जितेंद्र सिसौदिया की भूमिका रही।