📰 पूरी खबर:
नीमच । सिंगोली थाना क्षेत्र के तिलस्वां घाट में मंगलवार रात करीब 9 बजे करीब फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात राजस्थान धौलपुर की ओर से आ रही पिकअप क्रमांक आरजे 14 जीएन 6549 तिलस्वां घाट में फिर से पलटी खा गई जिसमें ड्राइवर सहित कुल सवार 7 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग मजदूरी करके धौलपुर से बांसवाड़ा की ओर पिकअप में ऑयल पेंट की बाल्टियां लेकर पिकअप के ऊपर बैठकर जा रहे थे तब ही उसी जगह पिकअप का संतुलन बिगड़ गया जहां रविवार को शिवशक्ति बस पलटी खा गई थी जिसमें 30 से ज्यादा महिला पुरुष और बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए थे।
पिकअप के पलटने पर उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहम्मद जाकिर पिता जूम्मी अली उम्र 40 वर्ष ग्राम नारा पोस्ट साही बरेली उत्तरप्रदेश, इदरीस भोरीपुर पोस्ट आंवला बरेली यूपी, सोमपाल पिता मोरी लाल लोधी भोरी पुर पोस्ट आंवला बरेली उत्तरप्रदेश घायल हो जिनका डॉक्टर ईतेश व्यास, डॉक्टर लोकेश एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने
प्राथमिक उपचार कर दो गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया। दुर्घटना में तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, ए एस आई शाकिर मेव, ए एस आई शिवराज, प्रधान आर विशाल गंगवाल, प्रधान आर सुनील वर्मा, राजस्व निरीक्षक बालकृष्ण धाकड़, सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस जवान मौजूद थे।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पास ही स्थित माता का खेड़ा निवासी अमजद मेव व धर्मराज ओड ने मौके पर पहुंचकर मृतकों और घायलों को ऑयल पेंट में से बाहर निकाला।