📰 पूरी खबर:

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।

दिनांक 27 मई 2026 की रात्रि आयोजित इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 06 स्थाई वारंट तामील किए। इसके साथ ही 02 गिरफ्तारी वारंट की भी सफलतापूर्वक तामील कार्यवाही की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों की धरपकड़ और लंबित वारंटों के निराकरण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। आगामी दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।