📰 पूरी खबर:
देवास | दिलीप सोलंकी
देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 31 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने देवास बायपास स्थित रेती मंडी के पास नाकाबंदी कर एक कार को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन से 10 पेटी देशी प्लेन मदिरा, 1 पेटी मसाला मदिरा तथा 3 पेटी बीयर कैन सहित कुल 135 बल्क लीटर देशी-विदेशी मदिरा बरामद की गई। चालक द्वारा मदिरा का अवैध रूप से संग्रहण एवं परिवहन किया जा रहा था।
आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मदिरा किस दुकान से लाई गई थी और इसे कहाँ ले जाया जा रहा था, इसकी जांच जारी है।
कार्रवाई में जब्त मदिरा एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, आरक्षक निहाल खत्री, दीपक तटवाड़े, सैनिक किशोर सिसोदिया एवं अनिल चौहान शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।