📰 पूरी खबर:

देवास | दिलीप सोलंकी

देवास जिले की डबलचौकी चौकी एवं बरोठा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार जिले में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम पर्वतपुरा निवासी जसमत पिता शिवजी राम मानवत ने 25 मई 2026 को थाना बरोठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एमपी 41 जेडजी 4905) को 15 मई 2026 को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया था। शिकायत पर थाना बरोठा में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एच. एन. बाथम के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बबिता बामनिया के निर्देशन में थाना प्रभारी सविता सिंह जाटव तथा चौकी प्रभारी मयंक वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान महेंद्र मौर्य निवासी मालिपुरा, थाना बागली के रूप में की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये है, बरामद कर ली गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 15 मई 2026 को ग्राम पर्वतपुरा से मोटरसाइकिल चोरी करने की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को 31 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सविता सिंह जाटव, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रमोद मेहना तथा आरक्षक अक्षय कौशल, लक्की मेहरा, संजय एवं सैनिक कमल मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।