📰 पूरी खबर:
खातेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांजीपुरा में हुए हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को घटना के मात्र 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पिता बनेसिंह राजपूत निवासी ग्राम कांजीपुरा के रूप में हुई। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया।
मृतक की पहचान हिरालाल जाट के रूप में हुई है,आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विवाद के दौरान आरोपी ने सागवान की लकड़ी से हमला किया। हमले में हिरालाल जाट के सिर पर गंभीर चोट पहुंची।
गंभीर चोट लगने से हिरालाल जाट की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही खातेगांव पुलिस सक्रिय हुई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
खातेगांव पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस मे प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा, तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण हत्या करना स्वीकार किया।