📰 पूरी खबर:
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पांझ में रविवार की दोपहर तेज हवा और बारिश के बीच एक घर की दीवार ढह गई। दीवार की चपेट में आने से 12 वर्षीय सुमित अहिरवार घायल हो गया था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन टीआइ राजपाल सिंह जादौन घटना ग्राम पांझ पहुंचे। मौके पर बारीकी से जांच की गई। इधर परिजनों ने बताया कि दीवार गिरने के साथ पूरा घर तबाह हो गया है। अपने बेटे को भी वे खो चुके है। उसके शव को मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी रूम में रखवाया गया है। सोमवार सुबह शव का पीएम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है