📰 पूरी खबर:

शमशाबाद। आगामी मोहर्रम एवं ताज़िया पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शमशाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर पर्व की व्यवस्थाओं और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि शमशाबाद क्षेत्र अपनी आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। सभी नागरिक मिल-जुलकर पर्व मनाएं तथा शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

इस दौरान उपस्थित नागरिकों और समाज के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचने की अपील की।

बैठक में यह भी कहा गया कि किसी प्रकार की समस्या, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में एसडीएम, थाना प्रभारी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, विद्युत विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार तथा विभिन्न समाजों के नागरिक उपस्थित रहे।