📰 पूरी खबर:

संवाददाता किशोर नाथ राजगुरु

शाजापुर। जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कुरावर रोड पर खोकरा कला के पास हुआ, जहां आईसर वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही कालापीपल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।