📰 पूरी खबर:
सोनकच्छ। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत थाना पीपलरावाँ अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम चौबारा धीरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मध्यप्रदेश के निर्देशन में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एच.एन. बाथम तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) संजय सिंह बैस के मार्गदर्शन में पीपलरावाँ थाना प्रभारी सुबोध गौतम सहित पुलिस स्टाफ ने विद्यार्थियों को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान थाना प्रभारी सुबोध गौतम ने विद्यार्थियों को शराब, चरस, गांजा, अफीम एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए रिल्स एवं शॉर्ट फिल्में प्रदर्शित की गईं। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सहित लगभग 150 से 200 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से नशे के खिलाफ स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।