📰 पूरी खबर:
मध्य प्रदेश हरदा जिले के हनिफाबाद स्थित शासकीय विद्यालय में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय की छत से अचानक सीमेंट के टुकड़े गिरने से कक्षा में मौजूद एक बालिका प्रियांशी, पिता सुनील कोरकू, के सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
https://www.facebook.com/reel/2089832508333803
घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा भवन की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है फिलहाल शिक्षा विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा विद्यालय भवन की सुरक्षा का आकलन किया जा रहा है।