📰 पूरी खबर:
मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। इटारसी में संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें 13 किसान संगठनों ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई।
हरदा में धरना और चक्का जाम के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने अगला कदम तय किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जुलाई को कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि 23 जुलाई तक सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानी, तो 27 जुलाई को नर्मदापुरम से भोपाल तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा।
किसानों की प्रमुख मांगों में मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करना तथा अन्य किसान हितैषी मांगें शामिल हैं। किसान नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन पूरे प्रदेश में और उग्र किया जाएगा।