हरदा। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 24 जुलाई को हरदा कृषि उपज मंडी प्रांगण में कांग्रेस द्वारा किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान चक्का जाम प्रदर्शन में किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने, 100 प्रतिशत मूंग खरीदी सुनिश्चित करने, मूंग खरीदी की अवधि बढ़ाने तथा खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली बंद करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, जिला महामंत्री सूरज सिंह राजपूत, विजय सिंह सूरमा, गोविंद व्यास, विनोद पटेल, सुरेंद्र विश्नोई, रामदीन पटेल, विक्रम चौहान, गणेश पटेल, राजेश अग्रवाल, रामदास तोमर, राहुल पटेल, इकबाल अहमद, सुरेंद्र सराफ, अनिल मेहरिया, अनिल सांई, भूपेंद्र बावल, गणेश जाट रेलवां, सतीश भादू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बताया गया कि 24 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।